पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: क्या Electro Antiperspirant मुझे चोट पंहुचा सकता हैं?
उत्तर: बिलकुल नहीं! आप केवल बैटरी चालित उपकरणों का उपयोग करें। "उपयोग के लिए निर्देश" ध्यान से पढ़ें और आपको किसी बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी। उपकरण में प्रवाह इतना कमजोर है कि कुछ नहीं हो सकता। उपकरण अधिकतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किये गये हैं। वे चिकित्सकीय रूप से परखें हुए हैं और इसे सक्षम अधिकारियों द्वारा एक पूर्ण चिकित्सा सहायता के रूप में मंजूरी दी गयी है। Electro Antiperspirant ही आपकी मदद कर सकता है।
प्रश्न: तसल्ली गारंटी क्या है?
उत्तर: हम 50 दिन की संतुष्टि की गारंटी प्रदान करते हैं क्योंकि हमें अपने उत्पाद में अधिकतम विश्वास है और हम चाहते हैं कि आप उपकरण से कोशिश और प्रयोग करें। हम गारंटी प्रदान करते हैं जिससे आप खुद देख सकें कि यह वास्तव में कार्यात्मक है और आपके अत्यधिक पसीने की समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। अगर नहीं तो, "उपयोग के निर्देश" में बताए गये पते पर उपकरण को वापिस भेज दें और हम आपको आपके पैसे वापिस भेज देंगे।
प्रश्न: मैं एक सप्ताह से इस उपकरण का उपयोग कर रहा हूँ, लेकिन मेरे हाथ और पैर अभी भी पसीने से तर रहते हैं। क्या इसका मतलब है कि यह काम नहीं कर रहा है?
उत्तर: चिंता मत करो, योणोगिनेसिस लगभग हर किसी पर काम करता है। बहुत से लोग पहली बार प्रक्रिया का इस्तेमाल करने के बाद ही आश्चर्य करते हैं कि यह उपकरण काम नहीं कर रहा है, लेकिन यह सच नहीं है। उपचार के दौरान, "उपचार के निर्देश" और प्रक्रिया की आवृत्ति का पालन करना आवश्यक है। प्रारंभ में ऐसा लगता है कि कुछ नहीं हो रहा, लेकिन इलाज होता रहता है। समय के साथ (1 - 3 सप्ताह के भीतर), पसीना अचानक गायब हो जाएगा।
प्रश्न: मैंने तीसरी बार इस प्रक्रिया का प्रयोग कर लिया है, लेकिन मेरे हाथों में शायद पहले से भी अधिक पसीना आ रहा है। क्या यह सामान्य है?
उत्तर: अपना इलाज जारी रखें और आपके हाथ शुष्क हो जायेंगे। इस तरह की घटना लगभग 20% लोगों द्वारा देखी जाती है। आपकी हथेलियों का पसीना रूकने से पहले, कभी कभी पसीना में एक बहुत छोटे से समय के लिए बढ़ोतरी होती है। यह केवल संकेत है कि आप जल्दी ही अपने लक्ष्य तक पहुंच जायेंगे।निर्देशोनुसार उपचार जारी रखें।
प्रश्न: मुझे अक्सर कितनी बार योणोगिनेसिस का उपयोग करना होता है?
उत्तर: "उपयोग के निर्देश" के अनुसार पहले एक से तीन सप्ताह के दौरान नियमित रूप से उपकरण का प्रयोग करें। उसके बाद रखरखाव चरण आता है और उपकरण केवल हर 14 - 40 दिन में एक बार, रोगी रोगी के अनुसार और सिर्फ केवल जब पसीना फिर से आने लगे, तो प्रभावित अंगों के लिए प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न: क्या यह ठीक है कि पसीना रूक जाए? क्या इसके मेरे स्वास्थ्य पर कोई असर होता है?
उत्तर: पसीना शारीरिक थकान के दौरान आपके शरीर को ठंडा करने में मदद करता है। हालांकि, यह केवल इलाज की गयी जगहों पर यानी हाथ, पैर और बगल पर ही पसीना बंद करता है। शरीर के अन्य भागों से पहले की तरह ही तापमान और हानिकारक पदार्थ निकलते रहते हैं। इसलिए आपको अपने शरीर पर किसी तरह के नकारात्मक प्रभाव के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
प्रश्न: क्या योणोगिनेसिस के द्वारा अत्यधिक पसीना के उपचार से दर्द होता है?
उत्तर: नहीं, ऐसा नहीं होता। हालांकि, आपको एक उपयुक्त उपकरण का चयन करना चाहिए। उदाहरण के लिए, Electro Antiperspirant को बनाते समय यह पता लगाने के लिए कि मानव शरीर के लिए किस प्रवृति पर सबसे कम दर्द होता है, हमने इसका अलग अलग आवृत्तियों पर परीक्षण किया। ज्यादा से ज्यादा , आप हलकी सी झुनझुनी महसूस कर सकते हैं।
प्रश्न: मैंने बैटरी डाली लेकिन उपकरण के डिस्प्ले पर 0 के आलावा कोई और अंक दिखाई ही नहीं देता। क्या यह टूट गया है?
उत्तर: उपकरण ठीक है। जब तक आप अपने अंगों को पानी के डिब्बों में नहीं डालते या एडेप्टर शरीर से नहीं जुड़ते,डिस्प्ले हमेशा 0 दिखाएगा। अपने अंगों को पानी के डिब्बों में डालने के बाद या एडेप्टर को शरीर से जोड़ने के बाद, आप इसे बढ़ा सकेंगे।
प्रश्न: अगर मैं अधिकतम प्रवाह (mA) पर इस उपकरण का उपयोग नहीं करता, तो क्या मुझे सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे?
उत्तर: निश्चित रूप से। उपकरण को इस तरीके से तैयार किया गया है कि आप उपचार की तीव्रता का चयन कर सकते हैं। उपचार आप को सहज लगना चाहिए और आपको केवल हल्की झुनझुनी ही महसूस होनी चाहिए। आपको उच्च तीव्रता लागू करने की जरूरत नहीं है।
प्रश्न: "उपयोग के निर्देश" में दी गयी प्रक्रियाओं की संख्या से पहले ही पसीना थम गया। क्या मुझे चालू रखना चाइए?
उत्तर: इलाज बंद कर दें। अब आप रखरखाव चरण में हैं। जब पसीना लौटने लगे, सिर्फ तभी 1 - 2 बार प्रक्रिया दोहराएं। यह फिर से आपको एक लंबे समय तक शुष्क रखेगा।
प्रश्न: व्यक्तिगत प्लान क्या है?
उत्तर: व्यक्तिगत प्लान और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार बनाये जाते हैं। सबसे पहले, "उपयोग के निर्देश" में दिए गये प्लान को पूरा करना आवश्यक है। प्राप्त परिणामों के आधार पर, हम आप के लिए एक व्यक्तिगत प्लान तैयार करेंगे और आपके ई - मेल पते पर आपको भेजेंगे।